सीएए पर फैलाई जा रही भ्रांतियों से बचें-राजा राकेश प्रताप सिंह।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ शिवगढ़ भाजपा मण्डल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह , विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिला  उपाध्यक्ष शरद सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी उपस्थित रहे।
      आपको बता दें कि, जिला उपाध्यक्ष शरद सिंह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि, नागरिकता संशोधन अधिनियम से घबराने की जरूरत नहीं है। विपक्षी पार्टियां नागरिकता संशोधन अधीनियम को लेकर भ्रम फैला रही हैं, लोगों के भ्रम को दूर करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक करना होगा।

      बतौर बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि, शिवगढ़ क्षेत्र में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। फिर भी ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपील है की आपसी भाईचारा एवं सौहार्द पूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए लोगों को पम्पलेटों के माध्यम से सीएए की जानकारी देकर लोगों के मन में उत्पन्न भ्रम को दूर करने में सहयोग करें। यदि कोई सीएए को लेकर किसी प्रकार का भ्रम फैला रहा है तो उससे बचें।
       वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, विपक्षी पार्टियों द्वारा सीएए पर लोगों में फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी निष्ठा और मेहनत से निर्वहन करके नागरिकता संशोधन 2019 पर सरकार का साथ दें।
      इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह, शिवगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ0 जीबी सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र कुमार शर्मा, दिनेश सिंह भदौरिया, रामेश्वर सिंह उर्फ मुनान सिंह, राम प्रकाश अवस्थी,मुकेश प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश प्रताप, अवधेश कुमार रावत, शशि बाबू, ढेकवा प्रधान राजबहादुर सिंह, अमर सिंह राठौर, रामहेत रावत,रतीपाल रावत, पवन शुक्ला, ललित तिवारी, पंकज मिश्रा , रामकिशोर रावत, पवन बाजपेई, हनुमान प्रसाद मिश्रा, रमेश शुक्ला, कमल किशोर, जितेंद्र सिंह राठौर, जानकी शरण जायसवाल, पूर्व लेखपाल भगवानदीन, आशीष वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ