वरिष्ठ पत्रकार बीके शुक्ला
शिवगढ़(रायबरेली)क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवानीगढ़ में स्थित भोलेनाथ के प्राचीन शिव मंदिर का युवाओं एवं ग्रामीणों ने लाखों की लागत से जीर्णोद्धार कराकर भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा की सच्ची मिसाल पेश की है।शिवरात्रि के दिन ॐ नमः शिवाय का जाप किया गया शनिवार को ॐनमः शिवाय जाप के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।भंडारे में लगभग 5000 लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।विदित हो कि भवानीगढ़ में गांव के पूरब दिशा में स्थित लखौरी ईंट से निर्मित करीब 400 वर्ष पुराना भोलेनाथ का प्राचीन शिव मंदिर अपने आपमें कई इतिहास समेटे हुए है।प्राचीनता के साथ-साथ ग्रामीणों की अटूट आस्था का प्रतीक है माना जाता है लेकिन रखरखाव ना हो पाने के कारण बिल्कुल जर्जर हो चुका था।अंग्रेजी हुकूमत से पूर्व बने भोलेनाथ के इस मंदिर के जीर्णोद्धार का वीणा युवाओं एवं ग्रामीणों ने उठाया और एक कमेटी बनाकर आपस में धन एकत्रित करके करीब 9 लाख रुपए की लागत से मंदिर का जीर्णोद्धार कराकर मंदिर को एक नया मूर्त रूप दिया है।
जीर्णोद्धारकमेटी के पिंकू सिंह,दीपू सिंह, मनीष शुक्ला, शिवमोहन,शर्मा,श्रवण सिंह,चिन्गी सिंह, शिवम सिंह,राजकरन सिंह सहित लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जीर्णोद्धार कमेटी एवं श्रद्धालुओं द्वारा शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से शनिवार अपरान्ह 1 बजे तक रुद्राभिषेक किया गया तत्पश्चात ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से विशाल भण्डारे का भव्य आयोजन किया गया।जिसमें बीके शुक्ल,लल्लन सिंह,मुनान सिंह,राजेंद्र सिंह,दद्दू सिंह राकेश सिंह,भवानी सिंह भारी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ