वरिष्ठ पत्रकार बीके शुक्ला
शिवगढ़(रायबरेली) दर्जनों राहगीरों के काल के गाल में समाने के बाद हरकत में आए विभाग ने बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित भवानीगढ़ चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम गति अवरोधक बनवा दिए हैं, जिसको लेकर लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन विदित हो कि 2013-14 में बांदा-बहराइच हाईवे का निर्माण होने के बाद से बछरावां से लेकर कुम्भी बॉर्डर तक तेज रफ्तार के कहर की चपेट में आकर अब तक दर्जनों राहगीर अपनी जान गवां चुके हैं। अभी हाल ही में एक सप्ताह के अन्दर बांदा-बहराइच हाईवे पर शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीगढ़ और गोड़ियागढ़ी में 2 युवक और एक अधेड़ कृषक काल के गाल में समा चुका है।वहीं एक मासूम गम्भीर रूप से जख्मी होकर जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ रहा है। यदि पहले ही विभाग चेत जाता तो कई लोगों की जान बच सकती थी।बछरावां की तरफ ब्रेकर न बनने को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश रहा,जहां हाईवे मार्ग बांदा बहराइच पर गोल चौराहे से पोखरा की तरफ मार्ग पर ब्रेकर बन गया तो वही गोल चौराहा से बछरावां की तरफ ब्लॉक से लेकर भवानीगढ़ गांव तक ब्रेकर न बनने को लेकर भवानीगढ़ ग्राम वासियों में आक्रोश है। ग्राम वासियों का कहना है कि गोल चौराहे से भवानीगढ़ गांव के हाईवे मार्ग में ब्रेकर बनने चाहिए क्योंकि इस मार्ग में भी आए थे दुर्घटनाएं हुई हैं दर्जनों की जाने जा चुकी है।

0 टिप्पणियाँ