रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चार परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा निर्विघ्न रूप से जारी है। चारों सेंटरो में अभी तक किसी से नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, छात्रों द्वारा परीक्षा छोड़ने का सिलसिला जारी है।
आपको बता दें कि, महराजगंज क्षेत्र में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज, राजकीय इंटर कॉलेज हलोर, स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर महराजगंज तथा न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू को बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
आज मिली जानकारी के मुताबिक राजकीय इंटर कॉलेज हलोर में पहली पाली में हाई स्कूल का अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। यहां 362 परीक्षार्थियों को भाग लेना था जिनमें 9 अनुपस्थित रहे और 353 छात्रों ने परीक्षा दी।
वहीं दूसरी मीटिंग में इंटर का गृह विज्ञान का परीक्षा थी। इसमें सभी 10 परीक्षार्थी मौजूद रहे। जबकि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज में हाई स्कूल में पंजीकृत 311 परीक्षार्थियों में 7 नहीं आए और 304 ने परीक्षा दी। वहीं इंटरमीडिएट गृह विज्ञान की परीक्षा में गृह विज्ञान का पेपर देने 163 में मात्र 1 परीक्षार्थी नहीं आई 162 ने परीक्षा दी।
वहीं स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महराजगंज में पहली पाली में अंग्रेजी के हाई स्कूल के परीक्षा में 451 में 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान की परीक्षा में 48 में से 1 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। 47 ने परीक्षा दी। यही हाल न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू का रहा खास बात यह रही केंद्र व्यवस्थापक के अलावा स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सचल दल की टीमें लगातार चल रही परीक्षा को पारदर्शिता पूर्ण बनाए रखने के लिए पूरा जोर लगाए रखा। अभी तक कहीं से भी नकल संबंधित शिकायत का मामला प्रकाश में नहीं आया है।

0 टिप्पणियाँ