रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सलेथू गांव स्थित न्यू स्टैंडर्ड कालेज ऑफ हायर एजुकेशन विद्यालय में डीएलएड एवं B.Ed के प्रशिक्षुओं ने स्काउट गाइड के जन्मदाता रावर्ट स्टीफेंशन स्मिथ बेडेन पावेल की प्रतिमा पर प्राध्यापकों एवं समस्त प्रशिक्षकों द्वारा पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सभी के कल्याण एवं वृद्धि के लिए सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया।
आपको बता दें कि, इस मौके पर देवेन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने जन्मदाता के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि, यह एक प्रतिभा संपन्न महापुरुष थे। जिन्होंने अपने मानसिक और शारीरिक योग्यता से सीमित साधनों में जीवन जीने की सर्वश्रेष्ठ कला को जनमानस के समक्ष श्रेष्ठ मानवीयता के गुणों के विकास के लिए उद्घाटित किया।
वहीं डीएलएड प्राचार्य धीरेंद्र सिंह ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि, वास्तव में बेडेन पावेल के आदर्श अनुकरणीय है। जो व्यक्तित्व विकास में सराहनीय भूमिका का निर्माण करते हैं।
डॉ एस के पांडेय प्राचार्य ने छात्रों को शैक्षिक जीवन पर अग्रसर होने के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित किया।
इस मौके पर खुशबू सिंह, आरती अग्रहरि, डॉ रश्मि श्रीवास्तव, आशीष मौर्य, संदीप, सौरभ कुमार, भूपेंद्र सिंह आदि प्राध्यापकों का सहयोग सराहनीय रहा।

0 टिप्पणियाँ