मूलभूत वस्तुओं की आपूर्ति के लिए चिन्हित की गई दुकाने।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: देश में दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान देश के करीब 75 जनपदों के साथ ही यूपी के 16 जनपदों को लॉक डाउन कर दिया गया है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए सोमवार को शिवगढ़ थाना परिसर में महराजगंज तहसीलदार विनोद सिंह, नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा, शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह की अगुवाई में व्यापारियों के साथ बैठक की गई।
     आपको बता दें कि, तहसीलदार विनोद सिंह ने व्यापारियों से बातचीत करते हुए कहा कि, देश के साथ ही यूपी में भी कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को यूपी के भी कुछ जिलों को लॉक डाउन किया गया है। ऐसी संभावना है कि, आगे भी कुछ जिलों को लॉक डाउन किया जाएगा। ऐसी स्थिति में जनता की कुछ मूलभूत आवश्यकताएं हैं, जैसे मेडिकल, किराना की दुकान से खाद्यान्न, दूध जिसके लिए जनता को समस्याओं का सामना ना करना पड़े।
    लॉक डाउन की स्थिति आने पर जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को प्रशासन द्वारा ध्यान में रखा जा रहा है। इसलिए ऐसी स्थिति में कुछ दुकानों को चिन्हित किया जा रहा है, अगर लॉक डाउन या कर्फ्यू की स्थिति बनती है, तो इन दुकानदारों द्वारा जनता को होम डिलीवरी कराई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ