प्रशासन हर स्थिति से निबटने के लिए अनुलोम-विलोम कर रहा है----
विशेष परिस्थितियों में घर-घर सामाग्री दी जाएगी ।---
मिर्जापुर । कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंस के साथ ऑफिसियल डिस्टेंस भी शुरू हो गया है । सरकारी विभागों में आफिसर्स ने अपनी कुर्सी आंगतुकों से दूर कर ली है, साथ ही शेक हैंड (हाथ मिलाने) की ब्रिटिश परम्परा कोरोना के भेंट चढ़ गई है और 'नमस्ते' ही अभिवादन में शुमार हो गया है । जनता कर्फ्यू के इम्पैक्ट का अध्ययन किया जा रहा है। अगर इस कर्फ्यू से कोरोना का प्रभाव क्षीण समझ में आने की रिपोर्ट आती है तब कुछेक दिन पर पुनः यह प्रयोग हो सकता है और यदि कोरोना त्राहिमाम पैदा कर रहा है तो लॉक-डाउन की अनिवार्यता बढ़ जाएगी । प्रशासन हर स्थिति से निबटने के लिए अनुलोम-विलोम तथा कपालभाति कर रहा है ।
जिला बहुत अच्छा है-DM- -
रविवार को जनता-कर्फ्यू की शांतिपूर्ण सफलता से गदगद हुए DM श्री सुशील कुमार पटेल बोलते हैं-'बहुत अच्छा जिला है, विशेष परिस्थिति में हर कोई सहयोग करता है, जिससे प्रशासन को मदद मिलती है ।'
विशेष परिस्थितियों के लिए तैयारी--
सोमवार को डीएम श्री पटेल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक ली तथा इस तैयारी की रणनीति बनाई ताकि सरकार द्वारा फिर कोरोना नियंत्रण के लिए कर्फ्यू या कोई अन्य कदम उठाने का आदेश मिलता है तो आम जनता को जीवनोपयोगी वस्तुएं घर-घर मुहैया कराई जा सके । इस दिशा में डीएम ने जिला आपूर्ति अधिकारी श्री उमेश चन्द को पूरी तैयारी कर लेने का निर्देश दिया।
रोडवेज बंद होने से परेशानी---
श्री पटेल से जब नागरिकों द्वारा यह कहा गया कि रेल एवं रोडवेज के बंद होने से फंसे यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था की जाए तो उन्होंने ARTO को बुलाकर समस्या समाधान के लिए त्वरित कदम उठाने का निर्देश दिया । जिस पर ARTO श्री रविकांत शुक्ल ने तत्काल रोडवेज परिसर का मुआयना कराकर कार्रवाई की ।
वित्तीय सत्र का मामला शासन स्तर से होगा---
श्रमिकों के अभाव के चलते हो रही समस्या के बाबत DM श्री पटेल ने कहा कि वित्तीय सत्र बढ़ाने का निर्णय केंद्र सरकार के स्तर पर लिया जाएगा । उन्होंने जनता कर्फ्यू जैसी हालात में मीडियाकर्मियों को ड्यूटीरत मानकर पेट्रोलपम्पों से तेल दिए जाने पर कहा कि वे इस पर विचार करेंगे । वैसे अच्छा तो यह है कि एक दिन पहले तेल ले लेना ठीक रहेगा । इस मौके पर ADM (F&R) श्री यूपी सिंह, CM श्री जगदम्बा सिंह, DIO श्री ओमप्रकाश उपाध्याय आदि भी थे ।
-सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।

0 टिप्पणियाँ