जरूरतमंदों को बाटी गयी राशन की किटें
राशन किट देकर समाचार पत्र वितरक किए गए सम्मानित
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: सदर विधायिका अदिति सिंह ने अपने पिता के पग चिन्हों पर चलते हुए लॉकडाउन से प्रभावित शिवगढ़ क्षेत्र के गरीब, असहांय एवं जरूरतमंदों के लिए 200 राशन किटें भेजकर शिवगढ़ से जुड़ा अपना नाता ताजा कर दिया है।
आपको बता दें कि, सदर विधायिका अदिति सिंह के पिता पूर्व सदर विधायक अखिलेश सिंह का शिवगढ़ क्षेत्र से बहुत पुराना नाता रहा है, अपने पिता की उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए अदिति सिंह ने अपने सहयोगी रणविजय सिंह, बलबीर सिंह के माध्यम से इस संकट काल में जरूरतमंदों की मदद के लिए राशन सामग्री भेजकर समाज सेवा की सच्ची मिसाल पेश की है। आदिति सिंह द्वारा भेजी गई राशन सामग्री को बलबीर सिंह ने जरूरतमंदों को बांटने के साथ ही समाचार पत्र वितरक दिलीप पांडेय, आदित्य त्रिवेदी, शोनू, अंकित व अतुल वर्मा को देकर सम्मानित किया गया।
रणविजय सिंह ने बताया कि, सदर विधायिका अदिति सिंह द्वारा भेजी गई लगभग 200 किटें वितरित की गई है। यही नही विधायिका अदिति सिंह द्वारा निर्देश भी दिए गए हैं कि, कोई भी व्यक्ति क्षेत्र में भूखा न सोने पाए, यदि कोई पीड़ित है तो उसकी पूरी मदद होनी चाहिये। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह,ध्यानू पांडेय,रामेन्द्र सिंह,पूर्व प्रधान रामकिशोर मौर्य आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ