कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर, कर रही जरूरतमंदों की मदद
मीनू के जज्बे को हर कोई कर रहा सैल्यूट
चिलचिलाती धूप में खड़े रहकर लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का करा रही पालन
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: बात-बात में पुलिस की आलोचना करने वालों को अब अपना नजरिया बदल लेना चाहिए। लॉकडाउन में कोरोना फाइटर्स बनकर पुलिस जिस धैर्य और जज्बे के साथ अपना फर्ज निभा रही है,उससे पुलिस का मानवीय चेहरा उभरकर सामने आया है। विदित हो कि रायबरेली जनपद का शिवगढ़ थाना अमेठी, लखनऊ, बाराबंकी रायबरेली सहित चार जनपदों के बॉर्डर पर स्थित है।
आपको बता दें कि, शिवगढ़ थाने में 2019 में सिपाही के पद पर अण्डर ट्रेनिंग नियुक्त हुई मीनू देवी पुत्र देवनरायन मूल रुप से भदोही जनपद के ग्राम सरोजखानी थाना चौरी की रहने वाली हैं। जो शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह से प्रेरणा लेकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ चिलचिलाती धूप में खड़ी होकर अपना फर्ज निभाती रहती हैं। अपनी ड्यूटी के प्रति वफादार मीनू समूचे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वैश्विक महामारी के दौर में ड्यूटी पर तैनात मीनू शुरू से ही पलायन कर रहे लोगों की सेवा करती नजर आ रही हैं।
लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने के मामले में तो मीनू का कोई जवाब नहीं चाहे बैंक में ड्यूटी हो या भवानीगढ़ चौराहे पर शत प्रतिशत लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराती रहती हैं। लॉकडाउन के अनुपालन के मामले में जिले में सर्वाधिक चर्चा में रहने वाले शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह अपने स्टाफ का मनोबल बढ़ाने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे। जो स्टाफ के साथ स्वयं दिन रात मेहनत करते रहते हैं।
मीनू के द्वारा जब पुलिस विभाग की अच्छी छवि दिखाई गई तो लोगों में मीनू के प्रति संवेदनाएं बढ़ गई। यहां तक कि मीनू अपने वेतन के पैसे से गरीबों की मदद करती रहती हैं और जब उनसे कोई बात करता है तो कार्य के प्रति लोगों को ईमानदारी का पाठ पढ़ाती है। ग्रामीणों से लेकर अफसरों की नजर में अच्छी छवि बना चुकी मीनू पूरी ईमानदारी के साथ पूरे दिन खड़ी होकर ड्यूटी करती हैं।
भदोही जनपद के सामान्य परिवार में जन्मी मीनू परिवार में सबसे बड़ी हैं,जिनके कंधों पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी है। खाकी के रूप में मीनू की कर्मठता की जबरदस्त छवि दिखाई दे रही है। मीनू की लगन और जज्बे को हर कोई सैल्यूट कर रहा है।

0 टिप्पणियाँ