रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना महामारी शुरु होने के बाद से ही नगर पंचायत महराजगंज में साफ सफाई का बेहतर कार्य करने वाले 24 पुरुष व चार महिलाओं समेत 28 सफाई कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य करने पर नगर पंचायत अध्यक्षा असल साहू व उनके पति प्रभात साहू द्वारा नगर पंचायत कार्यालय में सभी को सम्मानित करते हुए सभी को फूल मालाएं पहनाई गई, साथ ही साथ मास्क और नहाने का साबुन तथा सैनिटाइजर प्रदान किया गया।
आपको बता दें कि, इस मौके पर चेयरमैन सरला साहू ने इस कठिन दौर में सफाई कर्मचारियों द्वारा पूरे मनोयोग के साथ कस्बे के सभी 10 वार्डों को साफ सफाई का कार्य अति उत्तम किए जाने पर सभी सफाई कर्मियों और सफाई नायकों को धन्यवाद ज्ञापित किया, और कहा कि, वैसे भी महराजगंज के सभी सफाई कर्मचारी हमेशा से बेहद अनुशासित ढंग से अपने कार्यों को अंजाम देते रहे हैं। कहीं से भी कभी किसी के द्वारा सफाई के मामले को लेकर शिकायत नहीं मिली है, और कर्मचारियों ने एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि, उनके दुख और सुख में वह और उनका परिवार सफाई कर्मियों के साथ है।
इसी क्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने भी महराजगंज के सफाई कर्मियों को सबसे कर्तव्यनिष्ठ बताते हुए कहा कि, इन्हीं लोगों के बल पर महराजगंज नगर पंचायत को संपूर्ण स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट स्थान मिल चुका है। नगर पंचायत अपने कर्मचारियों को कर्मचारी ना मानकर एक परिवार की भाँति व्यवहार करता है। उन्होंने कहा कि, वैसे कोरोना महामारी के दौरान जिस तरह से सारे देश में अलर्ट चल रहा है, इस कठिन परिस्थितियों में भी महराजगंज के सफाई कर्मियों ने दिन और रात का भेद न करते हुए, जब उन्हें आदेशित किया गया वे अपने काम को निपटाते रहे।
उन्होंने सभी कर्मचारियों को फूल माला पहनाकर एक-एक मास्क व सैनिटाइजर की शीशी तथा नहाने का साबुन प्रदान किया। और यह भरोसा दिलाया कि, समय-समय पर इन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।
इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने भी सफाई कर्मियों की प्रशंसा करते हुए उनका सम्मान किया। साथ ही चेयरमैन और जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, मौजूद सभी सभासदों का आभार जताया।
इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र, जमुना प्रसाद, सभासद विजय कुमार, नुरुल हसन, राम कुमार, श्याम लाल साहू, अंकुर गुप्ता, प्रतिनिधि सभासद विनीत वैश्य, सतीश कुसमेश, रवितोष, कौसर, फीरोज अहमद आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ