रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे अछली में बच्चों बच्चों के खेल में हुए विवाद में एक दबंग ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर न केवल 5 साल के मासूम को पीटा, बल्कि बचाने गई मासूम की मां पर भी कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर घायल कर दिया है। मामले की शिकायत भुक्तभोगी ने तहरीर देकर कोतवाली पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव की रहने वाली राजवती पत्नी छोटेलाल ने आरोप लगाया है कि, विगत 14 अप्रैल 2020 को उसका 5 साल का लड़का सावन पड़ोस के एक बच्चे के साथ खेल रहा था। खेल खेल में दोनों बच्चों में लड़ाई हुई और दूसरे बच्चे के दौडाने पर सावन उसके पड़ोसी बहादुर के घर में घुस गया। इस बात से नाराज बहादुर की पत्नी गुड़िया ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
बच्चे की चीख-पुकार सुनकर राजवती बच्चों को छुड़ाने मौके पर पहुंची, को गुड़िया और उसके पति बहादुर ने गिरा कर लाठी और कुल्हाड़ी से कनपटी पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गांव वाले दौड़े तब जाकर राजवती और उसके 5 वर्षीय पुत्र सावन की जान बची।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि, प्रतिपक्ष गणों ने मामले की शिकायत थाने में किए जाने पर जान से मारने की धमकी दी है। भुक्तभोगी ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दे दी है।
मामले में कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, मामले की जांच करके दोषियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ