लॉक डाउन के 41 वें दिन भी अतुल सिंह द्वारा जरूरतमंदों की मदद का सिलसिला जारी।। Raebareli news ।।

भाजपा नेता अतुल सिंह द्वारा जरूरतमंदों में मदद का सिलसिला लगातार जारी
रजनीकांत अवस्थी 
ऊंचाहार/रायबरेली: कोरोना वायरस के कारण लाक डाउन से प्रभावित जरुरतमंदो के सेवा अभियान के तहत आज भाजपा नेता अतुल सिंह ने मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह व गोलू साहू के हांथो ऊंचाहार विधानसभा के मतरौली, सेवक का पुरवा, द्वारिका का पुरवा, डूड़ीबाग, ऊंचाहार नगर के जरुरतमंदो को खाद्य सामग्री (राशन) वितरण कराया।
     आपको बता दें कि, गरीबों को राशन किट वितरण के उपरांत शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि, अतुल सिंह लगातार गरीबों की सेवा कर रहे हैं। जरुरतमंदो को राशन सामग्री, मास्क पूरे विधानसभा के साथ साथ रायबरेली जनपद में वितरित करवा रहे हैं। तीसरे चरण के लाक डाउन लागू होने पर भी अतुल सिंह का पूरा प्रयास है कि, गरीबों व जरुरतमंदो को राशन सामग्री वितरित किया जाये। 
     इस अवसर पर गोलू साहू, विमलेंद्र बाजपेयी, राकेश यादव, पप्पू साहू, राकेश पटेल, अभिषेक मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ