पीएसी के जवान ने कट्टे की नोक पर दलित युवती से किया दुराचार।। Raebareli news ।।

पीएसी के जवान ने दलित युवती के साथ बलात्कार कर जान से मारने की धमकी देकर भागा, मौके पर मिली नेम प्लेट
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली पुलिस ने  बाराबंकी में तैनात पीएससी जवान के विरुद्ध घर में घुसकर अनुसूचित जाति की युवती के साथ कट्टे की नोक पर दुराचार करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
     आपको बता दें कि, घटना दिनांक 27 अप्रैल की बताई जाती है. पुलिस को दी गई तहरीर में क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली युवती नें आरोप लगाया है कि, गांव का ही रहने वाला दीपक कुमार चौधरी पुत्र रामप्रताप चौधरी जो वर्तमान समय में पीएसी पुलिस बल में जवान के रूप में तैनात है। उसकी वर्तमान तैनाती बाराबंकी जनपद में है। घटना के दिन उसको घर में अकेला पाकर घर में घुस गया और कट्टे की नोक पर जबरन दुराचार करके किसी को बताने की बात पर जान से मार देने की धमकी देते हुए चला गया।
      पुलिस ने आज तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल अरूण कुमार सिंह का कहना है कि, तहरीर दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना भी शुरू हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ