हर संकट काल में पत्रकारों ने कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर अपना फर्ज निभाया
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर कोरोना वायरस कोविड -19 के विरुद्ध जंग लड़ रहे कोरोना फाइटर्स पत्रकारों को अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शिवगढ़ राजमहल में सैनिटाइजर, मास्क एवं साबुन देकर सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि, सरल एवं उदार व्यक्तित्व के धनी पूर्व एमएलसी एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह की ओर से विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर उनके समर्थक वा
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह उर्फ शशी भदौरिया ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए क्षेत्र के पत्रकार बृजेश कुमार शुक्ला, अनन्त सिंह, रामजी जायसवाल, बृजेंद्र कुमार पांडेय, अंगद राही, विपिन कुमार पांडेय, विजय कनौजिया एवं समाचार पत्र वितरकों को सैनिटाइजर, मास्क एवं साबुन देकर सम्मानित किया।
पत्रकारों को सम्मानित करते हुए शशी भदौरिया ने कहा कि, जहां कोरोना वायरस कोविड-19 को लेकर समूचा विश्व भयभीत है तो वहीं कोरोना फाइटर्स पत्रकार अपनी जान हथेली पर लेकर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। जो लॉकडाउन का पालन करते हुए विभिन्न माध्यमों से लोगों तक पल-पल की अपडेट एवं खबरें पहुंचा रहे हैं।
इस मौके पर मौजूद प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि, जब- जब देश पर कोई संकट आया पत्रकारों ने अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर अपनी लेखनी से लोगों को जगाने का काम किया। कोरोना के इस संकट काल में जहां लोगों में कोरोना के प्रति खौफ दिखाई दे रहा है, हर किसी को अपनी जान की परवाह है, वहीं पत्रकार साथी अपनी जान की परवाह किए बगैर अपना फर्ज निभाते हुए लोगों तक सभी खबरें पहुंचाने के साथ ही अपनी लेखनी से लोगों को कोरोना वायरस के प्रति सचेत कर रहे हैं। जिसके लिए पत्रकार साथी बधाई के पात्र।
इस मौके पर हनुमान सिंह, पड़रिया प्रधान रामराज सिंह, रामेश्वर सिंह उर्फ मुनान सिंह, दिनेश सिंह भदौरिया, हरिकेश सिंह, अमर सिंह राठौर सहित लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ