क्वारंटाइन लोगों की योग से बढ़ायी जा रही रोग प्रतिरोधक क्षमता।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: क्वारंटाइन सेन्टर में क्वारंटीन व्यक्तियों की योग के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। 
       आपको बता दें कि, केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ को क्वारंटाइन सेन्टर बनाया गया है। जिसमें विभिन्न शहरों से आए कुल 13 लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पतंजलि के युवा जिला प्रभारी एवं योगाचार्य मनीष कुमार धीमान  क्वारंटीन सभी व्यक्तियों को पहली मई से प्रातः साढे़ 6 बजे से प्रातः साढ़े 7 बजे तक नि:शुल्क योग प्रशिक्षण दे रहे है।
      योगाचार्य मनीष कुमार धिमान ने बताया कि, क्वारंटाइन सेन्टर में क्वारंटीन व्यक्तियों को प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से 1 घंटे तक भृष्टिका प्राणायाम, कपालभाती, अनुलोम विलोम, मंडूक आसन, शीर्ष आसन, सेतुबन्द आसन,धनुराशन,पवन सहित करीब डेढ़ दर्जन अधिक आसन कराये जाते है।
      मनीष कुमार धीमान ने बताया कि, कराए जा रहे योग क्वारंटाइन व्यक्तियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न करने के साथ ही उन्हें स्वस्थ एवं निरोगी बनाने का कार्य करेंगे। मनीष कुमार धीमान ने बताया कि विद्यालय के प्राचार्य की मंशा थी केंद्रीय विद्यालय में क्वारंटीन सभी व्यक्तियों को योग का प्रशिक्षण दिया जाए। जिसे सहज स्वीकार करते हुए मनीष कुमार धीमान सभी लोगों को नि:शुल्क योग प्रशिक्षण दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ