तीन टिकट महाविकट मुहावरा लागू
मिर्जापुर । चील्ह क्षेत्र के सागरपुर (मुजहरा) में एक साथ तीन टिकट महाविकट मुहावरा लागू होने से पूरे दिन खूब कांव-काँव और चांव-चांव होता रहा ।
वैसे भी तीन लोगों की उपस्थिति अशुभ मानते हुए यह मुहावरा प्रचलन में है, उसमें भी एक ही घर से 3 कोरोना पॉजिटिव के बाद तो पूरे चील्ह ब्लाक की सुख-सुकून जैसे कोई चील लेकर उड़ गया हो ।
खुद इन लोगों के गांव के अलावा चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर स्थित श्रीपट्टी गांव इसलिए श्रीहीन शनिवार को दिखा क्योंकि सागरपुर (मुजहरा) के जिस परिवार को कोरोना ने अपना गेस्ट-हाउस सा बना लिया है, उसके परिवार का एक सगा भाई श्रीपट्टी में स्वास्थ्य विभाग के मानकों का गला घोंट कर डॉक्टरी करता है । फिलहाल उसे झोलाछाप मानकर लोग दवा तो लेते थे लेकिन अब उसे कोरोना-प्रचारक मानकर दूरी बनाने लग गए हैं । कुछ लोगों ने गांव छोड़ने का दबाव बनाया । इसको लेकर विवाद बढ़ सकता है । गांव वालों को भरोसा है कि इस मामले में सख्त प्रशासन झोलाछाप डॉक्टर पर प्रतिबंध लगाएगा ।
सलिल पांडेय, मिर्जापुर

0 टिप्पणियाँ