दीवान नरेंद्र वर्मा के खिलाफ चल रहे अभियान का फूटा गुब्बारा।। Raebareli news ।।

एसपी को दिए गए ज्ञापन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने अपना नाम व हस्ताक्षर फर्जी बनाने का व्यापारी नेता पर लगाया आरोप
एसपीडीएम और डीजीपी से व्यापारी नेता रिन्कू जायसवाल पर धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कोतवाली में तैनात दीवान नरेंद्र वर्मा को हटाने की मांग को लेकर छेड़ी गई मुहिम में उस समय तगड़ा झटका लगा जब बीते शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जाकर पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन देने के बाद लौटे तथाकथित व्यापारी नेता रिंकू जायसवाल के विरोध में संगठन के ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि, उनके फर्जी हस्ताक्षर और फर्जी नाम डालकर एसपी से दीवान की झूठी शिकायत की गई है। वहीं दूसरी ओर उपाध्यक्ष के बागी तेवरों को देखकर सहमें व्यापारी नेता रिंकू जायसवाल ने उनको संगठन से निष्कासित करने की विज्ञप्ति आनन फानन जारी कर दी है।
     आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली में दीवान नरेंद्र वर्मा के विरुद्ध कुछ लोगों द्वारा विगत 2 सप्ताह से एक मुहिम सी छेड़ रखी है। जिस के क्रम में व्यापारी नेता रिन्कू जायसवाल ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर नरेंद्र वर्मा की शिकायत करते हुए यहां से हटाने की मांग की थी। यह समाचार अखबारों में छपा तो संगठन के ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष व युवा भाजपा नेता तथा नगर पंचायत महराजगंज के सभासद विजय धीमान ने अपने नाम को उल्लिखित होने पर कड़ी आपत्ति जताई तथा जिलाधिकारी और एसपी को पत्र लिखकर इस मामले से कोई लेना देना ना होना बताते हुए रिंकू जायसवाल के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने की बात भी कही है।
     इसी क्रम में विजय धीमान ने डीजीपी के ट्विटर अकाउंट पर भी शिकायत भेजकर रिंकू जायसवाल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कराने की मांग की है। विजय धीमान ने कहां है कि, दीवान नरेंद्र वर्मा से चंद गंदी सोच वाले लोगों और गलत काम करने वालों को ही आपत्ति है। आम व्यापारी का थाने के दीवान से कोई लेना देना नहीं है।
      विजय धीमान ने यह भी कहा है कि, ना तो उन्होंने एसपी को दिए गए कथित शिकायती पत्र में हस्ताक्षर किए हैं और ना ही वह एसपी कार्यालय गए हैं।
     उधर सोशल मीडिया पर आज दिन में विजय धीमान द्वारा वक्तव्य देने के बाद जब यह तथ्य रिंकू जायसवाल के संज्ञान में आया, तो उन्होंने आनन-फानन एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विजय धीमान को संगठन विरोधी कार्यों में लिप्त होने का दोषी बताते हुए उनको व्यापार मंडल से निष्कासित करने की घोषणा की है। रिंकू जायसवाल के पत्र में सुशील कुमार वर्मा, महादेव वैश्य, राम प्रकाश वर्मा और लल्लन वर्मा के नाम भी डाले गए हैं।
    चल रहे दीवान प्रकरण में नया मोड़ आ जाने से लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है कि, यह अभियान की हवा निकल गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ