पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री चौहाण के बयान की निंदा की।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पृथ्वीराज चौहाण द्वारा हिंदू मंदिरों में चढ़ावे के रूप में जमा सोना सरकार द्वारा जप्त करने तथा उसे बेचकर संपूर्ण लॉक डाउन में लगाने के संबंध में दिए गए बयान को लेकर भाजपा नेता हमलावर हो गए हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने कहा है कि, चौहाण के द्वारा दिए गए बयान से कांग्रेस की हिंदू विरोधी मानसिकता उजागर हो गई है, और यह साबित हो गया है कि, कांग्रेसी नेता मंदिरों की अर्थव्यवस्था को कमजोर कर हिंदू जन भावना के साथ कुठाराघात कर रहे हैं।
     आपको बता दें कि, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने विभिन्न हिंदू मंदिरों में जमा हजारों टन सोने के जेवरों को लेकर एक बयान जारी किया था कि, संपूर्ण लाक डाउन के कारण जो अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है। उसके लिए केंद्र सरकार को मंदिरों में जमा सोना अपने कब्जे में लेकर उसका उपयोग अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए किए जाने की मांग की थी।
     इस मामले को लेकर पूर्व विधायक श्री त्यागी ने कहा कि, कांग्रेस की सदैव यह सोच रही है कि, हिंदू धर्म के मंदिरों को कभी समृद्ध ना होने दिया जाए। वहीं राम जन्म भूमि का मामला जो लगभग 100 साल तक लंबित रहा, यह कांग्रेस की सोच की वजह से ही रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, यदि हिम्मत है, तो चौहाण या और कांग्रेसी नेता ईसाई धर्म के चर्च, मुस्लिम धर्म के मस्जिद और दरगाह के बारे में भी बयान जारी करके दिखाएं, क्योंकि वह जानते हैं कि, हिंदू समाज सहिष्णु सोच का है, और वह कड़ा प्रतिवाद नहीं करेगा।
    श्री त्यागी ने चेतावनी दी है कि, चौहाण जैसे कुत्सित विचारों वाले लोग के विरुद्ध धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार को तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए।
    इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश मिश्रा एडवोकेट ने कहा है कि, अगर चौहान के अंदर अर्थव्यवस्था की बेहतरी के लिए काम करने की इच्छा है, तो उन्हें चाहिए कि, सोनिया गांधी प्रियंका गांधी व रॉबर्ट वाड्रा तथा राहुल गांधी जिनके पास चल और अचल संपत्ति के रूप में अकूत संपदा है। उसमें से कुछ भाग प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में जमा करावे। श्री मिश्र ने चेतावनी दी है कि, कांग्रेसी नेता अपनी घटिया और गंदी सोच में सुधार ले आवे, अन्यथा देश की 100 करोड़ हिंदू जनता आगामी चुनाव में कांग्रेस को कड़ा सबक सिखाएगी तथा कांग्रेस के लोकसभा में 2 अंकों तक की संख्या में सांसद नहीं जीत पाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ