पूर्व DGP डॉ विक्रम सिंह ने की डलमऊ की पृथ्वी संरक्षण के कामों की सराहना।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: कोरोना महामारी में निस्वार्थ भाव से काम करने पर की सराहना कोरोना की जंग में स्वास्थ्य कर्मचारियों, पुलिस के साथ ही स्वयंसेवी संगठनों और संस्थाएं महामारी के वक्त में सच्चे नायको की तरह सामने आकर समाज के प्रति अपना योगदान दे रहे हैं। 
      आपको बता दें कि, देश के ऐसे नायकों की पब्लिक से लेकर राजनेता भी तारीफ कर उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद अर्पित करने से पीछे नहीं हट रहे। ऐसे ही हमारे रायबरेली जिले के एक नायक राजेंद्र वैश्य की सेवाओं को देखते हुए यूपी पुलिस के पूर्व DGP डॉ विक्रम सिंह ने तारीफ करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। 
पूर्व DGP ने एक वीडियो संदेश के जरिए रायबरेली में कोरोना महामारी में ज़रूरतमंद लोगों की निस्वार्थ भाव से राशन एवं मास्क वितरण करने की सेवा को लेकर तारीफ की है। 
     उन्होंने कहा कि, वह पृथ्वी संरक्षण टीम और उसके संस्थापक राजेंद्र वैश्य की कोटि कोटि तारीफ़ करते हुए शुभकामना दी है। विदित हो कि, लॉकडाउन के शुरूवाती दिनों से ही राजेंद्र वैश्य के नेतृत्व में पृथ्वी संरक्षण ज़रूरतमंद लोगों को राशन, मास्क एवं दवाएँ वितरित कर रहे हैं।
      संस्था के मुखिया राजेंद्र वैश्य के नेतृत्व में बहुत सारे स्वयं सेवी एकजुट होकर मनुष्यता की सेवा कर रहे हैं। संस्था में जेपी सिंह, अजय शुक्ल, केके यादव, संदीप मिश्रा, विनीत त्रिवेदी, आशुतोष गुप्ता, राजेश द्विवेदी, विवेकानंद, कीर्तिमान, अंकुर, आयुष्मान, कात्यायनी, प्रशांत शर्मा, प्रवेश गुप्ता, गौरव गुप्ता, अतुल गुप्ता और अनेक लोग निस्वार्थ भाव से ज़रूरतमंदो की सेवा कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ