अपर आयुक्त के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
ऊंचाहार/रायबरेली: शनिवार को अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद  अनिल कुमार ने कोविड-19 की तैयारियों को लेकर डलमऊ पहुंचे। 
      आपको बता दें कि, अपर आयुक्त सबसे पहले  डलमऊ तहसील क्षेत्र कठघर स्थित  एसजेएस पब्लिक स्कूल और  जय गुरुदेव  द्वारा संचालित  किचन का निरीक्षण किया। जहां पर उन्हें  संतोष जनक कार्य मिला। इसी दौरान  अपर  आयुक्त भीमगंज के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे वहां पर उन्होंने कोविड-19 महामारी से लोगों को बचाने के लिए निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक तथा सदस्यों से पूछा कि, परदेसियों के आने पर क्या तैयारी हो रही है।
      जिस पर सदस्यों ने संतोषजनक जवाब दिया। वहीं पर कुछ परदेसी विद्यालय पहुंचे। जहां पर एडिशनल कमिश्नर ने उनसे पूछा कि, आप लोग कहां से आए हो। आप लोग होम क्वॉरेंटाइन हो कि, नहीं! शासन स्तर से होम क्वॉरेंटाइन के दौरान परदेसियों को किट वितरण की जा रही है। आप लोगों को मिली की नहीं! इस पर परदेसियों ने बताया कि, किट मिली है। इसके पश्चात गांव के ही खाद्य वितरण प्रणाली के दुकानदार को बुलाकर राशन वितरण की व्यवस्था को लेकर का जानकारी ली।
      जिस पर कोटेदार ललित ने बताया कि, 2 दिनों से ही ईपॉश मशीन खराब है। रायबरेली भेजी गई है। लेकिन अभी तक आई नहीं। इस पर अपर आयुक्त ने डीएसओ से बात कर जल्द से जल्द दूसरी मशीन की व्यवस्था कर राशन वितरण कराने के लिए निर्देशित किया। 
     इसके पश्चात अपर आयुक्त डलमऊ नगर पंचायत स्थित डल पार्क में संचालित सामुदायिक रसोईघर का निरीक्षण किया। जहां पर उन्हें संतोषजनक कार्य मिला। अपर आयुक्त ने बेहतर साफ-सफाई और खाने की गुणवत्ता देखकर अधिशासी अधिकारी की प्रशंसा की है।
      इसके पश्चात अपर आयुक्त न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज क्वॉरेंटाइन सेंटर पहुंचे जहां पर तैयारियों को लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया कि और बेहतर व्यवस्था करें। 
     इस मौके पर एसडीएम सविता यादव ,तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी, नायब तहसीलदार विनोद कुमार चौधरी, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल रामशरण यादव, सहित आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ