प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: तेरुखा गांव में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की नहर किनारे लगे पेड़ से लटकता हुआ शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया गया है।
आपको बताते हैं कि, जानकारी के अनुसार बिदोखर थाना बरुआ सुमेरपुर जनपद हमीरपुर निवासी राम सजीवन पुत्र स्वर्गीय रामाधार उम्र लगभग 55 वर्ष ग्राम बेलहटा थाना क्षेत्र लालगंज में भट्टे पर सपरिवार मजदूरी करता था। बीती रात नहर के किनारे लगे पेड़ बहद ग्राम सरिस्तापुर मजरे तेरूखा थाना क्षेत्र डलमऊ में फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया।
जब सुबह शौच के लिए ग्रामीण निकलेे तो ग्रामीणोंं को पेड़ से लटकता हुआ शव दिखाई दिया, जिसकी सूचना आनन-फानन ग्रामीणों ने पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी।
मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया, मृतक अपने पीछे बच्चे और पत्नी को छोड़कर गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि, बीती रात जनपद हमीरपुर के लिए जमानत की तारीख बता कर निकले थे। कोतवाली प्रभारी श्रीराम ने बताया कि, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असली कारणों का पता चल पाएगा।

0 टिप्पणियाँ