नाली से पानी निकलने को लेकर हुआ विवाद, एक युवक ने दूसरे युवक को लाठी-डंडों से जमकर पीटा।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के कोरचक मजरे कैर गांव में नाली से पानी निकालने को लेकर हुए विवाद मे एक युवक ने दूसरे युवक की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। घटना में भुक्तभोगी युवक को गंभीर चोटे आई।  पुलिस ने भुक्त भोगी की तहरीर पर उसका मेडिकल परीक्षण कराकर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
      आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में कोतवाली क्षेत्र के कोरचक मजरे कैर गांव निवासी सत्यनारायन पुत्र जगन्नाथ ने कहा है कि, नाली से पानी खोलने को लेकर हुवे विवाद में पूरे  पंडित मजरे कैर गांव निवासी अजय यादव ने उसे लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा। तहरीर में कहा गया है कि, घटना के बीच-बचाव कराने आए उसके परिवार के शिव दर्शन को भी आरोपी ने मारा पीटा।
       पुलिस ने की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ