रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बैंती में शाखा प्रबंधक अनुराग गुप्ता, क्लार्क गोकुल, बैंक मित्र मनोज त्रिवेदी, शिवम भार्गव, रामनरायन विश्वकर्मा बैंक में आने वाले ग्राहकों को कोरोना वायरस कोविड-19 के प्रति सचेत करने के साथ ही एंड्राइड मोबाइल धारी उपभोक्ताओं को लाभ बताकर भारत सरकार का आरोग्य सेतु ऐप एवं यूपी सरकार का आयुष कवच ऐप डाउनलोड करवा रहे हैं। साथ ही उपभोक्ताओं से लगातार अपील कर रहे हैं कि, अपने जानने वालो को भी आरोग्य सेतु ऐप एवं आयुष कवच ऐप डाउनलोड करवाएं।
आपको बता दें कि, मनोज त्रिवेदी ने उपभोक्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि, आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर यह तुरंत अलर्ट कर देता है। शाखा प्रबंधक अनुराग गुप्ता ने सभी से अपील करते हुए कहा कि, कोरोना के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में सभी का सहयोग जरूरी है। सभी के सहयोग से ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है।
वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बेड़ारु के शाखा प्रबंधक आशीष कुमार यादव, संजय त्रिपाठी ने लोगों से आरोग्य सेतु एप और आयुष कवच ऐप डाउनलोड करने की अपील की है।

0 टिप्पणियाँ