रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ईसाई धर्म प्रचारकों द्वारा महराजगंज तहसील क्षेत्र के अलीपुर गांव में हिंदू परिवारों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म ग्रहण करा रहे सात आरोपियों को न्याय प्रिय उपजिलाधिकारी विनय मिश्रा ने जेल दिया है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में धर्म परिवर्तन कराने का चक्रव्यूह रचा जा रहा था। हालांकि इसकी तैयारी काफी पहले से चल रही थी, लेकिन स्थानीय लोगों सहित प्रशासन को भी इसकी भनक नहीं लगी।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र के अलीपुर गांव में विगत कई माह से एक ही परिवार के तीन लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन का काम किया जा रहा था, आज जैसे ही धर्म परिवर्तन कराने की सूचना प्रशासन को हुई, वैसे ही घटनास्थल पर उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी तथा एसो शिवगढ़ धीरेंद्र कुमार यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर धर्म परिवर्तन करा रहे लोगों को हिरासत में लेकर शिवगढ़ थाने ले आई। बताया जाता है कि, महराजगंज तहसील क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी रामू गोंड़िया पुत्र मन्ना गोडिया तथा उसकी पत्नी माया गोडिया और पुत्री अंजली द्वारा अपने ही घर में लगभग 100 लोगों को एकत्रित कर ईसाई धर्म परिवर्तन के बारे में प्रलोभन देने की बात कह कर प्रेरित किया जा रहा था, तभी इसकी सूचना प्रशासन को हो गई, और आनन-फानन अलीपुर गांव पहुंचे तेजतर्रार उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी कथा एसो शिवगढ़ भारी पुलिस बल के साथ अलीपुर गांव स्थित रामू गोड़िया के घर पहुंचे, जहां पर सैकड़ों लोग एकत्रित पाए गए और उनको धर्म परिवर्तन के बारे में रामू गोड़िया व इनके परिवार द्वारा एकत्रित लोगों को प्रेरित किया जा रहा था।
हरकत में आए प्रशासन ने रामू गोड़िया के परिजनों को शिवगढ़ कोतवाली ले गए। जहां से हिरासत में लिए गए 7 लोगों को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उप जिलाधिकारी के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
मामले में उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि, घटना की सूचना पर मौके से रामू कश्यप, अनिल कश्यप, अंकित, साहबदीन, रामू रावत, राम निहोर, व रविंदर को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में जेल भेजा जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ