अनियंत्रित ट्रक ने बाईक सवार को मारी टक्कर हालत गंभीर।। Raebareli news ।।

 


 रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदा लखनऊ बाईपास पश्चिम गांव के पास  एक अज्ञात बाइक सवार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि, युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।



   आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार लालगंज की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बांदा लखनऊ बाईपास मार्ग पर बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि, बाइक सवार युवक घायल होकर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल अपनी गाड़ी से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत देख को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। तलाशी के दौरान उसके पास से कोई ऐसा कागज बराबद नही हो सका, जिससे उसकी पहिचान की जा सके। फिलहाल पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे समय पर हास्पिटल पहुंचाया। जिससे ये उम्मीद लगाई जा रही है कि, उसकी जान बच सके।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ