अधिवक्ता सहायक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन अभियुक्त सलाखों के पीछे।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: अधिवक्ता के सहायक पर जानलेवा हमला करने वाले नामजद पांच अभियुक्तों में से पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

     आपको बता दें कि, विगत शनिवार की रात जमीनी रंजिश को लेकर क्षेत्र के कुसुढ़ी सागरपुर गांव में राम सजीवन, चंद्रेश, सूरज, रत्नेश, सर्वेश ने एकजुट होकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से प्रहार कर गांव निवासी मोहित मौर्य, जो तहसील महराजगंज में एक अधिवक्ता के सहायक के रूप में काम करता था, उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में मोहित के पिता उदयराज और उनके दो अन्य लड़के प्रदीप और संदीप घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे थे, और घायलों को लाकर सीएचसी महराजगंज में भर्ती कराया था। जिसमें मोहित मौर्य की हालत अत्यंत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था।

     पुलिस ने उदय राज की तहरीर पर राम सजीवन, सूरज, चंद्रेश, रत्नेश, सर्वेश के विरुद्ध धारा 147, 452, 324, 504, 506, 427, 307 आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।

    मामले में तफ्तीश में जुटी पुलिस को उस समय कामयाबी हाथ लग गई, जबकि रायबरेली जा रहे तीन अभियुक्तों राम सजीवन, सूरज और चंद्रेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि, तीनों अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। शेष दो की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ