बाढ़ प्रभावित गांवों को लेकर एसडीएम ने की बैठक।। Raebareli news ।।

 

प्रशांत शर्मा

डलमऊ/रायबरेली: बाढ़ रोकने को लेकर एसडीएम ने की अधिकारियो के साथ बैठक। बाढ़ से ग्रसित लोगों को रोकने के लिए जगह को चिन्हित किया गया है।


    आपको बता दें कि, डलमऊ एसडीएम सविता यादव ने तहसील परिसर के सभागार में कई विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में बाढ़ को रोकने हेतु बैठक की बाढ़ से ग्रसित लोगों को रोकने के लिए दो जगह को चिन्हित किया गया और सारी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी विनोद कुमार चौहान, तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी, एडीओ ब्लॉक एसडीओ बिजली विभाग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ