रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: आज शनिवार को कोविड-19 के जांच कार्य के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब सीएचसी परिसर में एंटीजन टेस्ट किट द्वारा की गई जांच में दो लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें मऊ गर्बी गांव का रहने वाला मरीज अस्पताल से ही भाग निकला, जबकि दूसरे मरीज को स्वास्थ्य प्रशासन द्वारा level-1 हॉस्पिटल भेजा गया है।
आपको बता दें कि, अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएचसी परिसर में 29 लोगों में एंटीजन टेस्ट किट से आज जांच कराई, जिसमें दो लोग संक्रमित पाए गए। इनमें एक व्यक्ति दौतरा का था, तो वहीं दूसरा मऊ गर्बी गांव का रहने वाला था। जैसे ही टेस्ट में यह बताया गया कि, दोनों पाजिटिव है, तभी मऊ का रहने वाला व्यक्ति डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। स्वास्थ्य कर्मी घंटों उसे ढूंढते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला।
प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर भावेश कुमार ने बताया की मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। जबकि ओथी गांव में भी आज एक दर्जन लोगों का आरटीपीसीआर और 26 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट द्वारा परीक्षण करने के लिए सैंपल लिया गया।

0 टिप्पणियाँ