रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से लैस लोगों ने पति और पत्नी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। मामले में पत्नी द्वारा चार लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दिए जाने पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले का छानबीन की जा रही है।
आपको बता दें कि, पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर आमादीह का है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव की रहने वाली निर्मला पत्नी तुमई ने आरोप लगाया है कि, उसके प्रतिपक्षीगण पुरानी रंजिश को लेकर आज दिन में गाली गलौज देते हुए उसके घर पर चढ़ आए प्रार्थिनी द्वारा गाली गलौज का विरोध किए जाने पर चारों प्रति पक्षी जिसमें रामगुलाम पुत्र दुलारे, रामदास पुत्र सुखदीन, शांति पत्नी जीत बहादुर ने लाठी-डंडों से उसके ऊपर हमला बोल दिया। प्रार्थिनी की आवाज सुनकर उसका पति तुमई उसे बचाने आया, तो प्रतिपक्षीगणों ने तुमई को भी पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी महराजगंज भेजा गया है।
प्रभारी कोतवाल प्रमोद कुमार ने बताया कि, शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। विवेचना के उपरांत कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ