ऋण की किस्तें 30 अक्टूबर तक करे जमा।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम लखनऊ के अनुपालन में जनपद में टर्मलोन/मार्जिन मनी/ब्याज रहित एवं शैक्षिक योजना के अन्तर्गत ऋण लेने वाले जनपद के सभी लाभार्थी जिन्होंने अपने ऋण की किश्तें नियमित रूप से न जमा की हो अथवा उनकी कई किस्ते जमा करने हेतु बकाया हो, वह अपनी समस्त बकाया किस्ते/धनराशि 30 अक्टूबर 2020 तक अनिवार्य रूप से जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर रायबरेली में किसी भी कार्य दिवस में आकर जमा कर दें, अन्यथा की स्थिति में बकाये का भू-राजस्व की भांति वसूली हेतु उनके विरूद्ध तुरन्त आर0सी0 जारी करने की कार्यवाही कर दी जायेगी। इसके लिए लाभार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

     आपको बता दें कि, यह जानकारी जिला प्रबन्धक/जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ