नेशनल स्कालशिप पोर्टल पर 31 अक्टूबर तक करें पंजीकरण

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर संचालित प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत आनलाईन क्रियान्वयन हेतु के0वाई0सी0 के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ के द्वारा वी0सी0 में समीक्षा की गयी। जिसमें जनपद रायबरेली के अनुदानित/मान्यता प्राप्त/प्राथमिक विद्यालय/उच्च प्राथमिक विद्यालय/माध्यमिक स्तर के विद्यालय/महाविद्यालय के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य द्वारा भारत सरकार द्वारा नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर पंजीकरण न होने के कारण काफी रोष व्यक्त किया गया है। 

       आपको बता दें कि, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी ने समस्त बोर्डों के प्राथमिक विद्यालय/उच्च प्राथमिक विद्यालय/उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यालयों एवं महाविद्यालय/विश्वविद्यालयों के प्राचार्य/प्रबन्धक /प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापकों से अनुरोध है कि, अपने विद्यालयों को भारत सरकार द्वारा संचालित प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स संचालित नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर 31 अक्टूबर 2020 तक पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ