महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए 180 दिनों तक चलेगा अभियान-नीना शर्मा

 

फोटो-मिशन शक्ति के अन्तर्गत विशेष अभियान की नोडल अधिकारी ने प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखकर रवाना किया व समीक्षा बैठक करते हुए

‘‘मिशन शक्ति’’ के अन्तर्गत विशेष अभियान की नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना 

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए 180 दिनों तक चलेगा अभियान-नीना शर्मा

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालम्बन हेतु ‘‘मिशन शक्ति’’ के अन्तर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान की नोडल अधिकारी नीना शर्मा सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास ने कलेक्ट्रेट के प्रांगण से मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रथम चरण 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ, महिलाओं तथा हिंसा से रोकथाम एवं जागरूकता हेतु मोबाईल एलईडी वैन व प्रचार वाहनों के साथ शक्ति पुलिस की वैनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि, यह अभियान 17 अक्टूबर से अप्रैल 2021 के मध्य कुल 180 दिनों तक चलाया जायेगा। विशेष अभियान के दौरान समस्त 75 जनपदों 821 ब्लाको 59000 पंचायतों, 630 शहरी निकायो व 1535 थानों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्म निर्भर बनाने का प्रशिक्षण, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूकता प्रदान किये जाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। 


     आपको बता दें कि, मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी नीना शर्मा सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास ने कलेक्ट्रेट के बचत भवन सभागार में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल आदि अभियान से जुडे़ विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होनें कहा कि, अभियान की सफलता हेतु ज्यादा से ज्यादा एनजीओं को शामिल किया जाए, तथा समस्त तहसीलों में भी इस अभियान का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाए।    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि, सभी विद्यालयों में पिंक बाक्स लगवाये जाए जिससे बालिकाए अपनी समस्याओं को बाक्स में डालकर बता सके और बालिकाओं के समस्याओं को सम्बन्धित प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्यो द्वारा प्राप्त समस्याओं को निस्तारण किया जा सके।

     पाकसो कानून के अन्तर्गत बच्चों को योन हिंसा से बचाव, सहायता, पूनर्वास तथा हिंसा करने हेतु दंण्ड सम्बन्धी कानूनों का प्रचार-प्रसार, विभाग के अन्तर्गत संचालित समस्त संस्थाओं सहित अन्य सार्वजनिक स्थलो पर वीडियों आडियों, मूवी डिस्पले तथा प्रचार-प्रसार किया जाना है। उन्होंने सीडीओं, बीएसए आदि अधिकारियों को निर्देश दिये कि, महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए पंचायत, स्कूल, ब्लाक, तहसील आदि सार्वजनिक स्थानों पर वालपेटिंग कराई जाए जिसमें 181, 1090, 1098, 112, 1076 नम्बरों को विस्तार पूर्वक प्रकाशित किया जाए। लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा तथा दहेज कानून के अन्तर्गत महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचाव सहायता पुर्नवास तथा हिंसा करने हेतु दण्ड के प्रावधान का प्रचार-प्रसार पम्पलेट पोस्टर, शक्तिपरी इत्यादि का आयोजन किया जाए, तथा कन्या भ्रूण हत्या, महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचाव सहायता तथा पुर्नवास हेतु जागरूकता एवं सहायता कार्यक्रम-नाटक, फोक शो, पपेट शो आदि करा जाए। 


     उन्होंने कहा कि, समस्त थानों में महिला हेल्पडेस्क स्थापित की जाए तथा महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित कानून के प्रति जागरूकता मित्र पुलिस हेतु आवश्यकता जागरूकता कार्यक्रम जिला, ब्लाक तथा ग्राम स्थलों पर बाल संरक्षण समितियो/बाल विवाह रोकथाम टास्क फोर्स/बेटी बचाव बेटी बढाओं हेतु टास्क फोस की बैठके पम्पलेट और नाटक गोष्ठी का भी आयोजन किया जाना है। प्रत्येक थानों में एनटीरोमियों स्क्वाड द्वारा अभियान चलाया जाए। इसके अतिरिक्त अन्य बिन्दुओं पर विचार से चर्चा की गई तथा उचित दिशा निर्देश दिये गये। 

      इससे पूर्व मीना मंच से जुड़ी सुगमकर्ता शिक्षिका अलका सिंह, दुर्गेश नन्दनी, राखी एवं सोनम द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की बनायी गई रंगोली की नोडल अधिकारी सहित सभी जनपदीय अधिकारियों ने सरहाना की। 

       इस मौके पर डीपीआरओ, बीएसए, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एसडीएम सदर, एसडीएम महाराजगंज आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ