सदर विधायक अदिति सिंह ने हरचंदपुर विधानसभा के आधा दर्जन गांव में की जनसभा

रजनीकांत अवस्थी

हरचंदपुर/रायबरेली: सदर विधायक आदिति सिंह ने आज हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के बरगदहा, रहवां, बल्दूपुर, हरनी, पिंडारी, सरगही आदि गांवो में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उन्हें माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

      आपको बता दें कि, जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक आदिति सिंह ने कहा कि, उनके पिता दिवंगत पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का रायबरेली का सर्वांगीण विकास का सपना था और वह उसके लिए हमेशा से प्रयासरत भी रहे हैं। उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर आज उनकी बेटी स्वयं आदिति रायबरेली के जनमानस की आवाज को उठाने और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने का प्रयास कर रही है।

    इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष कौशल सिंह, प्रधान मनीष सिंह, पूर्व प्रमुख राम कुमार कोरी, शालू सिंह भदोरिया, शिवम नाइ, अशोक सिंह बल्दूपुर, पप्पू परिहार, रिंकू परिहार आदि लोग मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ