महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज शिक्षक संघ के दो गुटो की जोर आजमाइश में फंसे खंड शिक्षा अधिकारी ने मनमाने ढंग से लीक से हटकर गुरुजनों को बीएलओ बना दिया है। बीएलओ के चयन में खींचातानी व सेटिंग गेटिंग का खेल सामने आ रहा है, गुरुजनों की गुटबाजी के शिकार बनकर बीएलओ बने गुरु जी आसिफ हुसैन सहायक अध्यापक महराजपुर का रिटायरमेंट के छ: माह बचे हुए है। उन्हें जनई का बीएल ओ बना दिया गया है।
आपको बता दें कि, एकल शिक्षक प्राथमिक विद्यालय ताजुद्दीनपुर कुलदीप वर्मा को भी बीएलओ बनाया गया है, गुरुजी के बीएलओ बनने पर स्कूल में ताला बंद हो जाएगा। इसी प्रकार इंचार्ज प्रधानाध्यापक आलोक द्विवेदी जमुरावां, प्रमोद कुमार अकबर गंज, नितिन मिश्रा पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलेथू, देवराज यादव प्रधानाध्यापक कंसपुर, हरीकृष्णनन प्राथमिक विद्यालय कुशमहुरा को बीएलओ की कमान सौंपी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी महराजगंज द्वारा कानून कायदे से हटकर बनाई गई बीएलओ सूची पर अंगुलियां उठना शुरू हो गई है। शिक्षकों की आपसी गुटबाजी के दबाव में बनाई गई बीएलओ की सूची महराजगंज में चर्चा का विषय बनी हुई है।
वहीं मामले में जब खंड शिक्षा अधिकारी महराजगंज सुरेश कुमार से बात की गई, तो उन्होंने स्वीकार किया है कि, कुछ शिक्षकों की गलत ड्यूटी लग गई है, जिसमें सुधार किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ