हाथरस कांड को लेकर राजा राकेश प्रताप सिंह ने विपक्षियों पर साधा निशाना।। Raebareli news ।।

 

 सरकार की लोकप्रियता सीने में नश्तर की तरह चुभ रही है-पूर्व विधायक राजाराम त्यागी

राकेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस, सपा, रालोद सहित अन्य राजनीतिक दलों को घिनौनी राजनीति करने से बाज आने की सलाह दी।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि, प्रदेश और केंद्र की सरकार को बदनाम करने की नियत से कुछ लोगों ने हाथरस कांड के जरिए समाज में तनाव पैदा करके अमन और शांति को खत्म करने की साजिश की थी, किंतु समय रहते सरकारी एजेंसियों की सतर्कता से ऐसे अराजक तत्वों की पोल खुल गई और सरकार ने सख्त कदम उठाकर कानून व्यवस्था की स्थिति को खराब होने से रोक लिया। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकारी एजेंसियां बधाई के पात्र हैं।


    आपको बता दें कि, राजा राकेश प्रताप सिंह ने यहां प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस, सपा, रालोद सहित अन्य राजनीतिक दलों को घिनौनी राजनीति करने से बाज आने की सलाह देते हुए कहा कि, इस तरह की कोशिशों से वोट बैंक नहीं बनाया जा सकता। श्री सिंह आज महराजगंज कस्बे में संपर्क कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, उन्होंने हाथरस कांड की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने हर वह कदम उठाए, जिनसे पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लग सकता हो, पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई गई। सरकारी सहायता के रूप में 2500000 नगद के अलावा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के साथ साथ नामजद किए गए चारों अभियुक्तों की गिरफ्तारी और मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए एसआईटी का गठन करने के साथ ही देश की सर्वोच्च जांच संस्था सीबीआई द्वारा जांच कराने का काम किया, जो यह दिखाता है कि, मुख्यमंत्री हर वर्ग के लोगों के लिए कितने समर्पित हैं। फिर भी कांग्रेस और सपा, रालोद के नेता गांव जाकर परिजनों सहित अन्य लोगों को भड़काने का काम कर रहे थे, जोकि अशोभनीय है।

      उन्होंने कहा कि, सरकार ने अपना काम कर दिया है। न्यायपालिका अपना काम करेगी, सभी लोगों को न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए, साथ ही उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में उन तत्व को आगाह किया कि, वह देश और समाज को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों से बाज आएं, क्योंकि देश की एक सौ 35 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़ी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि, जन जन तक जाकर खड़यंत्र कारी कार्यों और विरोधियों के द्वारा समाज को विघटत करने तथा दंगे कराने की साजिश करने वालो को जन-जन में जाकर उजागर करें।

     इस मौके पर पूर्व विधायक व भाजपा नेता राजाराम त्यागी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की, देश ही नहीं विदेशों में बढ़ती लोकप्रियता से पाकिस्तान, चीन जैसे देश आशंकित हैं, और वह अपने एजेंटों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने के लिए चालें चल रहे हैं। हम लोगों को इससे सावधान रहना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ