भारतीय किसान मजदूर एसोसिएशन 'भारत' गैर राजनीतिक के पदाधिकारियों ने कृषि बिल के समर्थन में भेजा बधाई पत्र।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली; भारतीय किसान मजदूर एसोसिएशन भारत अराजनैतिक के नेशनल चेयरमैन संतोष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सैकड़ों की संख्या में भारतीय किसान मजदूर एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित धन्यवाद व समर्थन पत्र उप जिलाधिकारी महराजगंज के द्वारा देकर किसानों के कल्याण हेतु व किसानों के समर्थन में पास कराए गए विधेयकों को लेकर खुशी जाहिर की, एवं सरकार को धन्यवाद देते हुए सरकार के समर्थन में खड़े रहने की बात कही।

       आपको बता दें कि, भारतीय किसान मजदूर एसोसिएशन भारत 'अराजनैतिक' के नेशनल चेयरमैन संतोष गुप्ता ने प्रधानमंत्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित समर्थन पत्र देते हुए कहा कि, उनकी टीम में शामिल मयंक मोहन पांडेय चेयरमैन किसान महासंघ हिंदुस्तान व जेएस चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान एसोसिएशन भारत एवं राष्ट्रीय संरक्षक भारतीय किसान एसोसिएशन भारत एवं लालता प्रसाद शुक्ला किसान कल्याण एसोसिएशन व सुनील कुमार दुबे भारतीय कृषक एसोसिएशन संयुक्त रुप से सरकार द्वारा पारित किए गए किसानों के हित में विधेयकों का हृदय से पुरजोर समर्थन करता है, एवं राष्ट्रहित में उनका संगठन संयुक्त रुप से आपके साथ है।

     इस दौरान राम किशोर पांडेय राष्ट्रीय महासचिव भारतीय किसान एसोसिएशन, राकेश कुमार शुक्ला राष्ट्रीय किसान नेता भारतीय किसान एसोसिएशन, इंद्रपाल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय किसान मजदूर एसोसिएशन 'भारत'  गैर राजनीतिक के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ