राकेश सिंह ने ग्रहण की सदस्यता, कहा न जुमलेबाजी न धोखेबाजी तभी तो दिल्ली वालों के दिलों पर राज करती है आम आदमी पार्टी।। Raebareli news ।।

 

हर कसौटी पर खरी उतरती है आम आदमी पार्टी-राकेश सिंह

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: अमावा ब्लाक के कोडरस गांव निवासी  समाजसेवी राकेश सिंह ने दिल्ली से आए आम आदमी पार्टी के  रायबरेली व अमेठी जिला प्रभारी बब्बू मलिक की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी बब्बू मलिक ने राकेश सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

     आपको बता दें कि, राकेश सिंह अमावा ब्लाक के कोडरस गांव के रहने वाले है। समाजसेवी राकेश सिंह इससे पहले समाज में दबे कुचले वंचित लोगों के लिए हमेशा से आवाज उठाने का काम करते रहे है। राकेश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ना जुमलेबाजी ना धोखेबाजी तभी तो दिल्ली वालों के दिलों पर राज करती है आम आदमी पार्टी। उन्हें आम आदमी पार्टी की नीतियां और दिल्ली सरकार के काम अच्छे लगे। इसीलिए उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। जिसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ आम आदमी  पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो भी दायित्व उन्हें सौंपा जाएगा, उसका वह बखूबी निर्वहन करते हुए उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

    इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंद्रमोहन सिंह इंदर भैया ने कहा कि, वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है। हर तरफ भृष्टाचार का बोलबाला है। चोरी, डकैती, लूट, हत्या आम बात हो चुकी हैं। झूठे लालच देकर सत्ता में आयी भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जनता के साथ छलावा किया है। जिसका 2022 में प्रदेश की जनता मुंह तोड़ जवाब देगी। 

     इस मौके पर वरिष्ठ नेता रामू दादा, जिला सचिव नीरज चौधरी, गुड्डू सिंह, वसीम, सुधाकर, शाहिद अंसारी, शेरू, टीटू नरेला आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ