गांवों में जनसंपर्क व चौपाल लगाकर भाजपा नेता ने सुनी जन समस्याएं।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

ऊंचाहार/रायबरेली: भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के गौरा ब्लाक के पूरे अर्जुन, किशोरी बालमपुर, कोलवा हमीरमऊ आदि गावों में जनसंपर्क व चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी, और मास्क वितरित कराया। 



    आपको बता दें कि, श्री सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों, व्यापारियों, नौजवानों के लिए बहुत काम कर रहे हैं, उनके नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा जरूरतमंदों को पक्का मकान मिल रहा है। उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, किसान सम्मान निधि जैसी तमाम योजनाओं का लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। कोरोना से लड़ते हुए हम सबको सशक्त भारत एवं स्वावलंबी भारत का निर्माण करना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश को बनाने में लगे हैं। श्री सिंह कहा कि, सरकारी योजनाओं के नाम पर अगर कोई पैसा मांगता है, तो उसकी शिकायत तुरंत करें। 



    इस अवसर पर भाजपा नेता डीएन पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, युवा नेता योगेंद्र सिंह, विपुल सिंह, धुन्नी द्विवेदी, वीरेंद्र साहू, कलराज मिश्रा, दल बहादुर सिंह, अनुराग पंडित, भोला साहू, राधेश्याम यादव, रणविजय सिंह, अमरनाथ मिश्रा, मनोज पाल, गंगा यादव, वीरेंद्र सिंह, सिंपल सिंह, श्यामलाल, अवसान सरोज, पप्पू सरोज आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ