रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: एम0एस0एम0ई0 भारत सरकार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा वेबसाईट https://udyamregistration.gov.in पर उद्यमियों को अपने उद्यम का रजिस्ट्रेशन करने हेतु संचालित किया गया है। जिसके माध्यम सेऊ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों तथा हस्तशिल्पियों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा उपलब्ध है।
आपको बता दें कि, उक्त पोर्टल पर पंजीकरण पूर्ण रूप से निःशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र रायबरेली में सम्पर्क करें।



0 टिप्पणियाँ