बहुचर्चित रवि सिंह हत्याकांड: मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद अब तक नहीं जागी, रायबरेली की पुलिस।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद जनपद रायबरेली की पुलिस अब तक नहीं जागी है। मुख्यमंत्री का आदेश उनके परित्यांग कर पुलिस सो रही है। मामला विगत वर्ष 9/10 की रात जनपद के बहुचर्चित रवि सिंह हत्याकांड से जुड़ा हुआ मुख्यमंत्री का आदेश है। पूरे जिले में ही नहीं प्रदेश भर में इस हत्याकांड को लेकर जनाक्रोश उपजा था। क्योंकि 21 वर्षीय युवक की हत्या जिले के चर्चित सपा नेताओं के द्वारा किया गया था। जिसमें मुख्य रूप से सोमू ढाबा के मालिक सुरेश यादव और उनके लड़के अर्कित यादव, रमेश यादव आदि आरोपी थे, जो इस समय सलाखों में है। भारी जन आक्रोश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर सीधे संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करने का निर्देश दिया था। तब जाकर पुलिस ने इन अभियुक्तों को जेल भेजा था।

    आपको बता दें कि, मामला मिल एरिया और थाना हरचंदपुर के गढ़ी खास गांव के पास 9/10 विगत वर्ष की रात दबंगों ने पीट-पीटकर रवि सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी थी। रवि सिंह के पिता की तहरीर पर अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। बाद में परिजनों ने मुख्यमंत्री आवास जाकर अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की मांग की थी। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्देश दिए थे कि, अभियुक्तों के पास अथवा परिवार के सदस्यों में किसी के भी पास लाइसेंसी हथियार हो, वह हथियार जमा करके निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाए। मृतक रवि सिंह के परिजनों का आरोप है कि, सिर्फ रमेश यादव का एक अदद असलहा जमा हुआ है, जबकि आज तक इस हत्याकांड से जुड़े किसी अन्य नामजद अभियुक्तों यहां तक कि आरोपी सुरेश यादव की पत्नी सरोज यादव तक के हथियार जमा नहीं किए गए हैं। जबकि मुख्यमंत्री के आदेश में साफ था कि, आरोपियों और परिजनों के नाम जो भी असलहे हो उन्हें जमा कराकर उनकेेे लाइसेंसों के निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाए।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ