महराजगंज तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महाराजगंज तहसील का संपूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें राजस्व की 36, पुलिस 5, विकास 6, विद्युत 5 तथा अन्य 4 शिकायती पत्र आए। कुल आए 55 शिकायती पत्रों में से 6 का निस्तारण मौके पर कर किया गया। 

    आपको बता दें कि, एसडीएम विनय कुमार मिश्र ने कहा कि, अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर दी गई है, और संबंधित को निर्देश दिए गए हैं कि, मौके पर जांच कर निष्पक्ष रूप से समस्या का समाधान किया जाए। जिससे फरियादियों को किसी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। 

   इस मौके पर क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र चतुर्वेदी, तहसील दार विनोद कुमार सिंह, न्यायिक  तहसीलदार रामकिशोर वर्मा, नायब तहसीलदार ऋषि कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक शरद कुमार महराजगंज, राकेश सिंह बछरावा, धीरेंद्र यादव शिवगढ़, अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार नगर पंचायत महराजगंज सहित सभी क्षेत्रों के राजस्व  निरीक्षक एवं हल्का लेखपाल उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ