एडीएम प्रशासन व एसपी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ तहसील दिवस।। Raebareli news ।।

 

प्रशांत शर्मा

डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस का आयोजन एडीएम प्रशासन राम अभिलाख व पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें 82 शिकायत पत्र आये। जिनमें से मौके पर 11 शिकायतों का निस्तारण किया गया। 


    आपको बता दें कि, मंगलवार को डलमऊ में डीएम वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले तहसील दिवस की बात क्षेत्र में फैलते ही तहसील परिसर में फरियादियों का ताता लगा रहा, परंतु किसी कारणवश डीएम तहसील दिवस के आयोजन में नहीं पहुंच सके। डीएम की अनुपस्थिति को देखकर फरियादी काफी मायूस दिखे, वहीं दूसरी तरफ तहसील दिवस में आए विभिन्न विभाग के अधिकारी के चेहरों पर मुस्कान भी देखने को मिली। सबसे बड़ी बात यह है कि, डीएम की मौजूदगी में तहसील दिवस का आयोजन होना था, जिसमें तहसील दिवस के समापन के पश्चात डलमऊ में 30 नवंबर को लगने वाले प्रांतीय कार्तिक पूर्णिमा मेला की तैयारियों को लेकर बैठक के साथ-साथ गंगा घाटों का निरीक्षण भी होना था। यह बात सोच कर विभागीय अधिकारी भी परेशान थे, क्योंकि अभी तक किसी भी विभाग के अधिकारियों द्वारा मेले की तैयारियों को लेकर कोई कार्य नहीं किया गया।


   डीएम की अनुपस्थिति देखकर विभागों के अधिकारी मन ही मन बेहद खुश नजर आए, वहीं एडीएम, एसपी, सीडीओ ने तहसील परिसर में वृक्षारोपण भी किया। 

    इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीडीओ अभिषेक गोयल, डीएफओ तुलसीदास शर्मा, एसडीएम सविता यादव, तहसीलदार प्रतीक त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष पं.बृजेश दत्त गौड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ