रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: विकास खंड के बिशुनपुर ग्राम में स्थापित एबीएसए कार्यालय पर पहुंचे नवनियुक्त शिक्षकों को जोइनिंग देने के साथ-साथ उनके स्कूल भी आवंटित किए गए। शिक्षकों द्वारा शासन से प्राप्त नियुक्ति पत्र खंड शिक्षा अधिकारी पदम शेखर मौर्य के समस्त प्रस्तुत किए तत्पश्चात उनके नियुक्त के बाद विद्यालय आवंटित हुए।
आपको बता दें कि, खंड शिक्षा अधिकारी पदम शेखर मौर्य ने बताया कि, कुल 21 महिलाएं व १३ पुरुष शिक्षकों को आज विद्यालय आवंटित किए गए हैं।इन अध्यापकों के आ जाने के बाद विकासखंड के अंदर अध्यापकों की कमी पूरा करने में सहायता मिलेगी, और शिक्षण कार्य बेहतर दिशा की ओर चलेगा। विद्यालय पाकर नवनियुक्त शिक्षकों के चेहरों पर खुशी देखने को मिल रही है।
ज्ञात हो कि, एक लंबे अरसे से अपनी नियुक्ति का इंतजार यह अध्यापक कर रहे थे, के बाद शिक्षकों को स्कूल आवंटित किए गए। मंगलवार सुबह बीआरसी कार्यालय में नवनियुक्त शिक्षक पहुँचे। शिक्षकों ने बीईओ को नियुक्ति आदेश दिए। खंड शिक्षा अधिकारियों पदम शेखर मौर्य ने स्कूल में कार्यभार ग्रहण कराने की कार्रवाई पूरी कराई। स्कूल आवंटन होने से शिक्षकों में खुशी दिखी। इस मौके पर एबीएसए ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई दी।




0 टिप्पणियाँ