रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप कुमार गुप्ता के रायबरेली जाते समय चुरुआ हनुमान मंदिर पर भाजपा नेता शुभम जयसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया गया।
आपको बता दें कि, इस दौरान प्रदेश महामंत्री ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के अभिन्न अंग है। कार्यकर्ताओं के त्याग और परिश्रम के कारण ही पार्टी बुलंदियों तक पहुंच सकती हैं। भाजपा नेता शरद सिंह एवं शुभम जयसवाल ने महामंत्री अनुज गुप्ता को 21 किलो के फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उसके उपरांत बछरावां चौराहे पर भी अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिले को रोककर फूल मालाओं से स्वागत किया।
इसके पश्चात प्रदेश महामंत्री अनुज गुप्ता रायबरेली में आयोजित भाजपा के मंडल प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित होने के लिए यहां से रवाना हुए।
स्वागत के दौरान जिला अध्यक्ष रामदेव पाल, उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, शुभम जायसवाल, सरोज गौतम, बबलू वर्मा, निर्मल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ