रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में एक किराना व्यवसाई घर के सामने रखी गुमटी में अज्ञात कारणों से बीती देर रात आग लग गई, पीड़ित परिवार के मुताबिक लगभग एक लाख से अधिक सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने की जानकारी होते ही बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, और सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी मंसाराम पुत्र राम मनोहर गांव में अपने घर से कुछ दूरी पर एक लकड़ी की गुमटी रखकर उसमें किराना का व्यापार कर अपना और अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था। पीड़ित के मुताबिक बीती रात लगभग 1:00 बजे गांव के ही कुछ अराजक तत्वों द्वारा गुमटी में आग लगा दी गई। जब पड़ोस में ही रहने वाले कुछ लोगों ने गुमटी को धू-धू कर जलते हुए देखा, तो उन्हीं लोगों ने मंसाराम के घर जाकर सूचना दी। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन गुमटी में रखा किराने का सामान, जो लगभग एक लाख से अधिक कीमत का बताया जा रहा है, जलकर राख हो गया। इसकी सूचना बछरावां पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।



0 टिप्पणियाँ