बड़ी बहन के देवर ने मानवता को किया शर्मसार।
रजनीकांत अवस्थीमहराजगंज/रायबरेली: वासना की हवस में डूब कर इंसान इस हद तक नीचे गिर सकता है, जिसकी कोई सीमा नहीं है। ना रिश्तो का महत्व है, और ना तो कोई मूल्य है। ऐसा ही एक वाक्या कोतवाली महराजगंज क्षेत्र के चंदापुर रोड पर रहने वाली एक युवती के साथ घटित हुआ। जबकि नजदीकी रिश्तेदार ने नहाते समय उसकी नग्न फोटो कैमरे में कैद कर ली, उसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान जब लड़की गर्भवती हो गई, तो रिश्तेदार ने अपनी मां भाई और पिता के साथ मिलकर जबरन उसका गर्भपात करा दिया। इतने पर भी दिल नहीं भरा तो पुनः फोटो वायरल करने की धमकी देकर फिर से संबंध बनाने कोशिश में लग गया। पीड़ित होकर पीड़िता ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए जनपद के पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार से मिलकर सारी आपबीती बताई। एसपी ने फौरन एक्शन लेते हुए महराजगंज कोतवाली पुलिस को मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों को तत्काल हवालात में करने का आदेश दिया है।
आपको बता दें कि, मामला कस्बे के चन्दापुर रोड पर रहने वाले एक परिवार की युवती के साथ 2019 के फरवरी महीने से शुरू हुआ। पीड़िता ने बताया कि, अभियुक्त भरत उर्फ निक्की पुत्र कैलाश नाथ गुप्ता उसकी बहन का देवर है। विगत 6 फरवरी 2019 को वह अपने घर में नहा रही थी, तभी घर आए भरत और निक्की ने चोरी से उसकी नग्न फोटो खींच ली। उसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा। उसका कहना था कि, शारीरिक संबंध नहीं बनाओगी तो फोटो वायरल कर दूंगा। अंत में वह लगातार फोटो वायरल की धमकी देते हुए उससे दुराचार करता रहा।
इस दौरान वो गर्भवती हो गई। पता चलने पर अभियुक्त ने अपनी मां अनीता गुप्ता और पिता कैलाश नाथ गुप्ता तथा भाई संदीप गुप्ता निवासीगण मघारे तोला दिजमी खां थाना कोतवाली जौनपुर उसे लेकर रायबरेली जिले की एक नामी नर्सिंग होम के डॉक्टर से मिलकर उसका गर्भपात करा दिया, और वह किसी तरह अपने घर आ गई। लेकिन बाद उसे अभियुक्त पुनः फोटो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता रहा। जिससे वह आजिज आ गई, और उसने अपना सारा दुखड़ा पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार से मिलकर बताया। एसपी ने तत्काल महराजगंज पुलिस को तहरीर दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
मामले में कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, तहरीर के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत आपराधिक धाराओं में अपराध पंजीकृत कर लिया गया है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ