भाजपा प्रत्याशी के प्रति कई दिन से चल रहे उहापोह की स्थिति पर लगा विराम।। Raebareli news ।।

SK India News खबर का असर: राजाराम त्यागी ही भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बागियों पर होगी कार्यवाही-रामदेव पाल

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: जनपद की सर्वाधिक चर्चित महराजगंज जिला पंचायत प्रथम की सीट पर भाजपा प्रत्याशी को लेकर चल रही कशमकश की खबरें प्रदेश नेतृत्व तक पहुंची। जिसका असर हुआ। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री त्रियंबक तिवारी व जिलाध्यक्ष रामदेव पाल आज महराजगंज पहुंचे और उन्होंने घोषणा की है कि, राजा राम त्यागी ही भाजपा के उम्मीदवार हैं। यदि कोई और प्रत्याशी भाजपा के झंडे, फोटो का प्रयोग करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस बारे में पार्टी का रुख एकदम साफ है।

    आपको बता दें कि, महराजगंज प्रथम की सीट पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी का मामला हप्तो सुर्खियों में रहा। इस सीट पर पूर्व विधायक राजाराम त्यागी के अलावा प्रांतीय परिषद सदस्य मातादीन पासी और जिले के एक बड़े नेता का करीबी टिकट मांग रहा था, लेकिन पार्टी ने राजाराम त्यागी को ही चुनाव लड़ने की हरी झंडी दी है। जिलाध्यक्ष ने बाकायदा जारी सूची में त्यागी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था, बावजूद इसके चुनाव प्रचार में शेष अन्य दो दावेदार भी भाजपा प्रत्याशी होने का दावा करते हुए वोट मांग रहे हैं। 

    यही नहीं इन दो प्रत्याशियों द्वारा लगवाई गई होल्डिंगों पोस्टरों बैनरों में बाकायदे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के फोटो भी लगाए गए हैं। जिससे आम जनता ही नहीं कार्यकर्ता भी भ्रमित हो रहे थे कि, आखिर महराजगंज प्रथम से तीन दावेदारों में भाजपा का असली दावेदार कौन है। यह शिकायत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तक पहुंच गई। इस पर आनन फानन एक्शन लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्रीय महामंत्री त्रियंबक तिवारी के अलावा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल को यहां भेज कर राजाराम त्यागी को अधिकृत प्रत्याशी तथा बागियों को अपने प्रचार में भाजपा का उपयोग ना करने की हिदायत देने का निर्देश दिया।

     इसी क्रम में त्रियंबक तिवारी तथा जिला जिलाध्यक्ष ने निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू के कार्यालय में एक बैठक बुलाई और बागी तेवर अपनाने वाले दोनों प्रत्याशियों से संपर्क करने का प्रयास किया। इसी दौरान जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने मीडिया के सामने मुखातिब होकर स्पष्ट कर दिया है कि, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ही पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हैं। जो महराजगंज प्रथम क्षेत्र की सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

     इसके अलावा दूसरा कोई प्रत्याशी यदि पार्टी के नाम तथा नेताओं के नाम का उपयोग चुनाव प्रचार के लिए करेगा, तो उसके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिला अध्यक्ष ने स्थानीय संगठन को भी निर्देश दिया कि, वह पूरी ताकत लगाकर श्री त्यागी को जिताने में जुट जाए।

    जिलाध्यक्ष के इस बयान के बाद अब यह साफ हो गया है कि, महराजगंज प्रथम से राजाराम त्यागी ही पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हैं। इससे कई दिनों से चल रहे उहापोह की स्थिति पर विराम लग गया है।

    इस अवसर पर बछरावां विधायक राम नरेश रावत, राष्ट्रीय परिषद सदस्य व पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष व अवध क्षेत्र के मंत्री दिलीप यादव, युवा भाजपा नेता सुनील मौर्य, शिवगढ़ मंडल अध्यक्ष जीबी सिंह, महराजगंज मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, क्षेत्रीय पदाधिकारी रवि सहित अन्य कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ