महराजगंज प्रथम की जनता राजाराम त्यागी को जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में चुन रही है-दिलीप यादव

महराजगंज प्रथम से चुनाव जीतने के लिए भाजपाइयों ने त्यागी के चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत

जनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: यूपी में पंचायत चुनावों को लेकर प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कराए जा रहे पंचायत चुनावों को सभी राजनैतिक दल अपने लिए सेमीफाइनल मैच के रूप में देख रहे हैं। उनकी कोशिश है कि, इसमें ज्यादा से ज्यादा सफलता पाई जाए, ताकि 2022 के चुनावों के लिए जनता के बीच एक संदेश जा सके। इसीलिए पंचायत चुनाव में सभी पार्टियां अपने पक्ष में समीकरण बनाने और विरोधियों का समीकरण बिगाड़ने में लग गई हैं। प्रदेश में सरकार होने के नाते इस चुनाव में सफल होना भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद जरूरी हो गया है। इसके लिए बीजेपी ने कई महीने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी।

    आपको बता दें कि, इसी क्रम में आज महराजगंज प्रथम से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी राजाराम त्यागी को चुनाव जिताने के लिए सबसे पहले निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू के कार्यालय पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा आपातकालीन एक बैठक आहूत की गई। जिसमें यह तय किया गया कि, भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी राजाराम त्यागी के अलावा दूसरे प्रत्याशी जो अपनी होल्डिंग्स और बैनर पर शीर्ष नेतृत्व के फोटो लगाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं, और पार्टी के प्रति बागी तेवर अपना रहे हैं, उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

   इस बैठक के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7:30 बजे कैर गांव के कैरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में निवर्तमान ग्राम प्रधान  गंगाराम पासी की अध्यक्षता में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप यादव ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, राजाराम त्यागी को महराजगंज प्रथम की जनता जिला पंचायत सदस्य नहीं अध्यक्ष के रूप में चुन रही है। निश्चित तौर पर राजाराम त्यागी अध्यक्ष बनने के बाद जनपद का चौमुखी विकास करेंगे, और सरकार की योजनाओं को सत प्रतिशत अमलीजामा पहनाते हुए लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ देने का काम करेंगे।

    इस मौके पर प्रत्याशी राजाराम त्यागी, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा सहित दर्जनों भाजपा पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ