उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: वैश्विक महामारी कोविड-19 के भयावह संक्रमण के दृष्टिगत शिक्षकों के लिए विद्यालय बंद कराने के संबंध में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष ज्योत्सना मौर्या ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते समय अवगत कराया है कि, वैश्विक आपदा कोविड-19 का संक्रमण बहुत ही तेजी से फैल रहा है, जिसके दृष्टिगत कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालय दिनांक 15/05/ 2021 तक बंद कर दिए गए हैं। विद्यालय के तमाम शिक्षक/ शिक्षिकाएं/ शिक्षामित्र/ अनुदेशक सार्वजनिक यातायात से विद्यालय आते हैं, जिसके कारण उनके साथ भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

     साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, बहुसंख्यक शिक्षक पंचायत चुनाव 2021 में चुनाव ड्यूटी कर पुनः विद्यालय लौटे हैं। उनके भी संक्रमित होने की तीव्र संभावना को देखते हुए उन्हें 14 दिन का होम क्वारंटाइन हेतु अवकाश स्वीकृत किया जाए। अंत में उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से विद्यालय को (विशेषकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदान के बूथ) शासन की ओर से सैनिटाइज कराया जाए। 15/05/2021 तक परिषदीय विद्यालय व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को भी अवकाश दिया जाए। अंत में उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि, संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक का मोबाइल नंबर 24 घंटे खुला रहेगा तथा कार्य सक्षम अधिकारी के आदेश अनुसार किए जाते रहेंगे। ऑनलाइन ज्ञापन देते हुए नीतू वर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), मोनिका इंदू सिंह (उपाध्यक्ष), अर्चना मिश्रा सरोजिनी मौर्य, प्रीति सिंह, प्रीति कुशवाहा (महामंत्री), सविता (नागेंद्र मंत्री), अशोक कुमारी (संयुक्त मंत्री), सुशीला यादव (मीडिया प्रभारी), आशा मौर्य सहित संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने पूर्ण रूप से दर्ज कराई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ