रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब लोगों ने कोरोना टीकाकरण की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इसी क्रम में आज सीएचसी महराजगंज में 45 वर्ष से ऊपर की आयु वाले लोगों में 28 लोगों ने सीएचसी पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया। वहीं आज हुए रैबिट एंटीजन टेस्ट में 3 लोग और पॉजिटिव पाए गए। आज टीका लगवाने वालों में भाजपा के पूर्व विधायक राजा राम त्यागी भी शामिल रहे।
आपको बता दें कि, क्षेत्र में लगातार मिल रहे कोविड-19 के पॉजिटिव केस मिलने पर लोगों कोविड-19 का खतरा देखते हुए अब टीकाकरण की ओर लोगों का रुख तेज हुआ है। सीएचसी प्रभारी डॉ भावेश कुमार यादव ने बताया कि, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी समेत 28 लोगों ने टीकाकरण करवाया। इसके अलावा एंटीजन टेस्ट किट द्वारा की गई जांच में 3 लोग और पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मास्क लगाकर ही बाहर घूमने और लगातार हाथों को सेनीटाइज करते रहने की सलाह दी है।

0 टिप्पणियाँ